महा शक्तिशाली दुर्गा माता के व्रत- जो चाहो सो पाओ 🙏🏿 🏵️दुर्गा अष्टमी व्रत कब और कैसे रखें हर महीने प्रत्येक शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गा अष्टमी व्रत किया जाता है व्रत करने से पहले पता कर ले कि अष्टमी के दिन पंचांग मे सप्तमी तो शेष नहीं बची है क्योंकि सप्तमी के साथ अष्टमी व्रत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती ,नहीं तो अगले दिन व्रत करे क्योंकि अष्टमी और नवमी दोनों ही दिन दुर्गा माता की पूजा की जाती है यदि नवमी पड़े तो कोई हानि नहीं है और यदि किसी दिन अष्टमी और नवमी दोनों ही पड़ जाए तो वह महानवमी बन जाती है और श्रेष्ठ मानी जाती है ! 🪔अष्टमी व्रत कब से शुरू करें श्री दुर्गा माता अष्टमी हर महीने आती है यदि व्रत का आरंभ करने की सोच रहे हो तो किसी भी नवरात्रि से शुरू कर सकते है चैत्र या आश्विन {march or september }यह व्रत शक्ति प्राप्त करने के लिए ही रखा जाता है इस दिन देवी दुर्गा की ...