18 स्मृतियाँ और उनके रचयिता = भाग 2 18 स्मृतियाँ ओर उनके रचयिता पिछले भाग की 1 से 9 तक स्मृतियाँ पढ़े लिंक पे क्लिक करें 10 कात्यायन स्मृति महा ऋषि कात्यायन बहुत पुराने शास्त्र कारों मे जाने जाते है ! स्त्री मीमांसा मे ऋषि कात्यायन के वचन बड़े ही प्रमाणिक माने जाते है ! 11 शांडिल्य स्मृति शांडिल्य ऋषि भक्ति के आचार्य माने जाते है ! इन्होंने भगवान की भक्ति को सबसे बड़ा और कल्याण कारक माना है ! शांडिल्य ऋषि ने भगवान का मुख्य गुण बताया है करुणा और दयालुता :-- शांडिल्य ऋषि का श्लोक : "मुख्यं तस्य हि कारुण्यम " 12 गौतम स्मृति गौतम ऋषि सप्त ऋषियों मे से एक है ! गौतम ऋषि ब्रम्हा जी के मानस पुत्र है ! देवी अहिल्या इन्ही की पत्नी है ! गौतम स्मृति मे धर्म की महिमा ,पंच यज्ञ ,गौ महिमा ,भोजन विधि ,तीर्थों की महिमा ,भगवान की भक्ति की महिमा का वर्णन है ! 13 वसिष्ठ स्मृति ...