🙏🏿भक्त पांडव पाँच भाई 💥 जैसे शरीर मे 5 प्राण रहते है वैसे ही महाराज पांडु के 5 पुत्र हुए बड़ी रानी कुंती देवी के द्वारा धर्म ,वायु और इन्द्र से --युधिष्ठिर ,भीम ,अर्जुन छोटी रानी माद्री के द्वारा अश्विनी कुमारो के अंश से नकुल और सहदेव हुए 🙏🏿महाराज पांडु की मृत्यु का कारण 💥 महाराज पांडु के 2 पत्नी थी - बड़ी रानी कुंती और छोटी रानी माद्री पर उन्हे किन्दम ऋषि ने श्राप दिया था कि यदि तुम किसी स्त्री के साथ मिलन करोगे तो तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी, एक दिन महाराज पांडु अपनी छोटी रानी माद्री के साथ मिलन कर रहे थे तभी उनकी मृत्यु हो गई और छोटी रानी माद्री भी उन्हे साथ सती हो गई ! 🙏🏿पाँच पांडवों का बचपन 💥 पांचों पुत्रों का लालन पालन बड़ी रानी कुंतीदेवी ने ही किया ये पांचों भाई जन्म से ही धार्मिक ,सत्यवादी और न्यायी थे ये क्षमावान ,सरल ,दयालु और भगवान के परम भक्त थे पांडवों के बचपन मे ही पिता की मृत्यु के कारण इन्हे बहुत दुख दिया गया महाराज पांडु के ना रहने पर राज्य इन्हे ही मिलना चाहिए था पर इनके बालक होने के कारण पांडु के अंधे बड़...