🌸🌸 सहस्रार्जुन (कार्तवीर्य अर्जुन) : महिषमती का महाशक्तिशाली सम्राट 🌸🌸 🌺 सहस्रार्जुन का परिचय 🌺 सहस्रार्जुन, जिन्हें कार्तवीर्य अर्जुन कहा जाता है , प्राचीन भारत के महान और पराक्रमी सम्राट थे। वे हैहय वंश से संबंधित थे और अपनी अपार शक्ति, न्यायप्रिय शासन और शौर्य के लिए प्रसिद्ध थे। इन्हे अलग अलग नामों से लोग जानते है जैसे :- सहस्रबाहु, हजारभुज, अर्जुन, हैहय सम्राट, सहस्रार्जुन, कार्तवीर्य अर्जुन आदि ! 🌺 सहस्रार्जुन का जन्म और कुल सहस्रार्जुन का जन्म हैहय कुल के एक राज परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम कृतवीर्य और माता का नाम रानी पद्मावती बताया जाता है। 🌺 सहस्रार्जुन का निवास और राजधानी सहस्रार्जुन की राजधानी नर्मदा नदी के पावन तट पर स्थित माहिष्मती नगरी थी। यह नगरी समृद्धि, शक्ति और वैभव का प्रमुख केंद्र मानी जाती थी। 🌺 सहस्रार्जुन की तपस्या और वरदान उन्होंने कठोर तप किया और भगवान दत्तात्रेय को...