विश्वामित्र जी की वंश परंपरा 🪔 वंशावली प्रजापति के पुत्र राजा कुश राजा कुश के पुत्र राजा गाधि राजा गाधि के पुत्र राजा विश्वामित्र राजा से ऋषि हुए विश्वामित्र जी राजा विश्वामित्र 🌻 राजा विश्वामित्र एक बड़े धर्मात्मा और प्रजा का पालन करने वाले राजा थे ! राजा विश्वामित्र एक बार अपने सैनिकों के साथ जंगल मे शिकार खेलने गए ! वहाँ पर ये भगवान वसिष्ठ के आश्रम पर पहुचे ! तब ऋषि वसिष्ठ जी ने इन्हे फल ,फूल ,जल ,भोजन आदि की व्यवस्था कराई ! ऋषि को अपने योगबल से प्राप्त कामधेनु गौमाता के द्वारा सबको भोजन से संतुष्ट किया ! विश्वामित्र जी का कामधेनु से मोह होना 🌿 ये देखकर राजा विश्वामित्र चकित रह गए ,और वसिष्ठ जी से उनकी कामधेनु गौमाता मांगने लगे , पर वसिष्ठ जी ने मना कर दिया ! तो राजा जबरदस्ती बलपूर्वक उनकी गौमाता को ले जाने लगे ,तभी गौमाता के अंदर से लाखों सैनिक प्रकट हो गए ! और राजा विश्वामित्र ओर उनके सैनिक भाग गए ! विश्वामित्र जी क...