🌺 नवरात्रि का परिचय 🌹चैत्र नवरात्रि सनातन धर्म का एक बहुत ही पवित्र पर्व है। "नवरात्रि" का अर्थ होता है नौ रातें । इन नौ दिनों में भक्तजन माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। 🌹नवरात्रि के दिनों में लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और माता रानी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। 🌹इन नौ दिनों में हर दिन माँ दुर्गा के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। हर देवी का अलग स्वरूप, अलग वाहन (सवारी) और अलग शक्ति होती है। 🌹आइए जानते हैं माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में। 🌼 1. माँ शैलपुत्री सवारी : बैल वस्त्र का रंग : लाल , अर्धचंद्र माथे पर धारण करने वाली स्वरूप : माँ दुर्गा का पहला रूप कार्य : स्थिरता और शक्ति प्रदान करना 👉🏿माँ शैलपुत्री हमारे शरीर मे मूलाधार चक्र को प्रभावित करती है | 🌹माँ शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। इन्हें शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। 🌼 2. माँ ब्रह्मचारिणी सवारी : कोई वाहन नहीं (तपस्विनी रूप) वस्त्र का रंग : सफेद स्व...