🌼 अजामिल की कथा – नाम स्मरण की अद्भुत महिमा 🌼 पुराणों में वर्णित अजामिल की कथा हमें यह सिखाती है कि भगवान का नाम🪔 अजामिल का प्रारम्भिक जीवन अजामिल कन्नौज नगर का एक ब्राह्मण था। वह बचपन से ही अत्यंत संस्कारी, वेदों का ज्ञाता, माता-पिता का आज्ञाकारी पुत्र और भगवान विष्णु का सच्चा भक्त था।उसका जीवन धर्म, सत्य और सदाचार से परिपूर्ण था। ⚡ अजामिल का पतन समय का चक्र बदला और उसकी संगति बिगड़ गई। एक दिन उसने एक कुलटा दासी को देखा और उसके मोह में पड़ गया। धीरे-धीरे वह अधर्म के मार्ग पर चल पड़ा। उसने उसी दासी को अपनी पत्नी बना लिया। अब वह न्याय-अन्याय का विचार किए बिना जैसे भी धन प्राप्त होता, उसे लाकर उस स्त्री को दे देता। उसने अपने माता-पिता और पूर्व पत्नी तक को त्याग दिया। कुलटा दासी से उसकी कई संतानें हुईं। 🌸 पुत्र का नाम “नारायण” पूर्व जन्म के पुण्य...