18 स्मृतियाँ और उनके रचयिता-भाग 1 स्मृति रचयिता ऋषि स्मृतियों का अगला भाग 10 से 18 पढ़े लिंक पे क्लिक करें ☘️ 1 मनु स्मृति राजा मनु और उनके धर्म शास्त्र " मनुस्मृति " का " सनातन धर्म " मे विशेष स्थान है ! सभी स्मृतियों मे " मनु स्मृति " का प्रधान स्थान है ! " प्राधान्यं हि मनो: स्मृतम " ! मनु महाराज द्वारा लिखी स्मृति को ही मनु स्मृति कहते है ! ☘️ 2 अत्रि स्मृति महर्षि अत्रि वैदिक मंत्र द्रष्टा ऋषि है ! ये ब्रम्हा जी के मानस पुत्र है ! इनकी गणना सप्त ऋषियों मे होती है ! कर्दम ऋषि की पुत्री इनकी देवी " अनुसूईया " इनकी पत्नी है ! जो पतिव्रताओं मे आदर्श है ! अत्रि ऋषि ने अत्रि स्मृति लिखी ! ☘️ 3 विष्णु स्मृति " भगवान विष्णु " द्वारा पृथ्वी { धरा } देवी को दिया उपदेश वैष्णव धर्मशास्त्र कहलाता है !यह सूत्रों और श्लोकों मे है !" गीता " जी की तरह इसे भी " भगवदवाणी " कहा गया है ! इसमे 100 अध्याय है ! ☘️ 4 हारीत स्मृ...