🌺 हनुमान जी की जन्म कथा🌺 🪔हनुमान जी के जन्म की कथा 🪔 किसी भी देवता के जन्म की एक ही तिथि होती है पर हनुमान जी के संदर्भ मे दो मानते है ! * पहली कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी * दूसरी चैत्र शुक्ल पूर्णिमा 🪔 रुद्र के अवतार * जबकि पहला " जन्मदिन " है ओर दूसरा " विजयाभिनंदन " का महोत्सव ! "उत्सवसिंधु " मे लिखा है = कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी ,मंगलवार को स्वाती नक्षत्र और मेष लग्न मे माता अंजनी के गर्भ से हनुमानजी के रूप मे स्वयं शिवजी उत्पन्न हुए थे ! 🌿हनुमान जी का जन्म * "हनुमदुपासनाकल्पद्रुम " ग्रंथ मे चैत्र शुक्ल पूर्णिमा ,मंगलवार के दिन ,मूँज की मेखला से युक्त ,कौपीन से संयुक्त ,और यज्ञोपवीत {जनेऊ }से भूषित हनुमानजी का उत्पन्न होना लिखा है ! साथ मे ये भी लिखा है कि कैकेई के हाथ से चील के द्वारा आई हुई यज्ञ की खीर खाने से माता अंजना के उदर से हनुमानजी उत्पन्न हुए ! 🙏🏿सूर्य फल के रूप मे * बाल्मीकि रामायण मे किष्किन्धाकांड के सर्ग 66 और उत्तरकाण्ड के सर्ग 35 से पता चलता है कि अंजनी के ...