रामचरितमानस बालकाण्ड मंगलाचरण
" धर्म की बाते एक आध्यात्मिक ब्लॉग है जहां हम धर्म,आस्था,जीवन से जुड़े विचार,देवी देवताओ की कहानियाँ, व्रत, पूजा-पाठ की बातें सरल भाषा में सांझा करते है यह बिल्कुल साफ ,परफेक्ट और seo -friendly है " किसी भी साधन या नियम को अपनाने से पहले अपने गुरु या जानकार से परामर्श करें ,हम किसी भी प्रकार का दावा नही करते !
🌻जी जी मीन वराह कमठ नरहरि बलि- बावन |
🪻परशुराम रघुबीर कृष्ण कीरति जग पावन ||
🥀बुद्ध कल्कि व्यास पृथु हरि हंस मन्वन्तर |
🌷यज्ञ ऋषभ हयग्रीव ध्रुव वरदैन धन्वन्तर ||
🌺बदरीपति दत्त कपिलदेव सनकादिक करुणा करो |
🌹चौबीस रूप लीला रुचिर श्री अग्रदास उर पद धरो ||
🪷पद की व्याख्या और स्वरूप 🪔
🙏🏿🪔🌹🪔मंगलमय
1 🥀 श्री हरि ध्रुव वरदेन = ध्रुव को वरदान देने के लिए अवतार धारण किया
2 🌷मीन = प्रलयकाल मे भगवान मत्स्य बने और राजा सत्यव्रत और वेदों की रक्षा की
3 🍀वराह = पाताल से पृथ्वी को निकालने के लिए अवतार धारण किया
4 🌷कच्छप = समुद्र मंथन मे मंदराचल पर्वत को पीठ पे धारण किया
5 🪻नरसिंह = भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए हिरण्यकशीपु का नाश किया
6 🌻 वामन = राजा बलि से तीन पग भूमि मे तीनों लोक प्राप्त किए
भगवान के 24 चौबीस अवतारों की जी हो जी हो आपका मंगल हो, हम आपको नमस्कार करते है
7 🌷परशुराम =अत्याचारी क्षत्रियों का नाश किया
8 💥रघुबीर श्री राम = मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम ने नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया और रावण का नाश किया
9 🪔कृष्ण =गीत का उपदेश दिया और अधर्म का नाश किया
सभी अवतारों की पवित्र कीर्ति संसार को पवित्र करने वाली है
10 🏵️बुद्ध =अहिंसा और करूणा का संदेश दिया
11 🌻कल्कि =कलियुग के अंत मे अधर्म का नाश करेंगे
12 🥀व्यास = महाभारत और 18 पुराणों की रचना की
13 🍀पृथु =धरती से अन्न उत्पन्न करके मानव जीवन की रक्षा की
14 🎉हंस = ब्रम्हा जी को परम ज्ञान का उपदेश दिया
15 🪻मन्वन्तर = ब्रम्हांड के चौदह मन्वन्तर भूत,वर्तमान ,भविष्य तीनों कालो मे चलते रहते है और भूमंडल का
शासन करते हुए सनातन धर्म की रक्षा करते है !
16 🌿यज्ञ =यज्ञ रूप से स्वर्ग के देवताओ की रक्षा की
17 🌟ऋषभ =राजा होकर भी वैराग्य और त्याग का संदेश दिया
18 ☘️हयग्रीव = वेदों की रक्षा के लिए अवतार लिया
19 🏵️श्री हरि = गज को ग्राह ने पकड़ लिया था तब श्री अवतार लेकर ग्राह को बंधन से मुक्त कराया हाथी शरीर
की रक्षा की !
20 🍀धन्वंतरि = अमृत और आयुर्वेद ज्ञान का प्रसार किया
21 🥀नर नारायण =बद्रीनाथ मे तप करके धर्म और साधना को स्थापित किया
22 🌹दत्तात्रेय = अत्रि ऋषि के पुत्र जिन्होंने गुरु-तत्व और वैराग्य की शिक्षा दी
23 🌻कपिलदेव = अपनी माता देवहुति को सांख्य योग का उपदेश दिया
24 ☘️सनक सनन्दन सनातन सनतकुमार =चार कुमार अवतार जिन्होंने ज्ञान और ब्रम्हचर्य धारण किया और भक्ति
और वैराग्य का प्रचार किया, सभी मुझ पर कृपा करें
🏵️चौबीसों अवतारों के रूप और उनकी लीलाएँ अत्यधिक सुंदर और निर्मल है
🌺इन अवतारों सहित श्री अग्रदास जी महाराज मेरे ह्रदय मे स्थापित हों !
🪔 श्री नारायण हरि 🙏🏿
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें