रामचरितमानस बालकाण्ड मंगलाचरण
" धर्म की बाते एक आध्यात्मिक ब्लॉग है जहां हम धर्म,आस्था,जीवन से जुड़े विचार,देवी देवताओ की कहानियाँ, व्रत, पूजा-पाठ की बातें सरल भाषा में सांझा करते है यह बिल्कुल साफ ,परफेक्ट और seo -friendly है " किसी भी साधन या नियम को अपनाने से पहले अपने गुरु या जानकार से परामर्श करें ,हम किसी भी प्रकार का दावा नही करते !
मेरी ब्लॉगिंग यात्रा के 100 दिन🪔
“पीएचडी प्रवेशपरीक्षां दत्त्वा आरब्धायाः मम ब्लॉगलेखनयात्रायाः अद्य शतदिनपूर्तिः सम्पन्ना अभवत्।”
अर्थात् आज मेरी ब्लॉगिंग यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा देने के बाद मैंने ब्लॉग लेखन की शुरुआत की। धीरे-धीरे यह लेखन मेरे लिए एक विशेष अनुभव बनता गया और मुझे निरंतर सीखने का अवसर मिला।
मम सनातनधर्मे गाढः प्रेम अस्ति,यः मम हृदये वसति।”
मुझे अपने सनातन धर्म से गहरा प्रेम है, जो मेरे हृदय मे बसता है।
पुराणग्रन्थानां अध्ययनं मम विशेषः अभिरुचिः अस्ति।
मुझे पुराणों का अध्ययन करना अत्यन्त प्रिय है।
मेरी यही इच्छा है कि सनातन धर्म से जुड़ी सच्ची और पवित्र जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे।
“सत्यं शिवं सुन्दरम्।”
इसी भावना के साथ मैं आगे भी धर्म और भक्ति से जुड़ी जानकारी साझा करती रहूँगी।
🙏🏿 “अपने वृंदावन गुरुजी की प्रेरणा से ही मुझे लिखने का यह अवसर मिला है और मैं इसे खोना नहीं चाहती, क्योंकि मानव जन्म बार-बार नहीं मिलता। इसी भावना से मैंने अपने गुरुजी के चरणों की कृपा से यह लेखन आरम्भ किया है।”
🙏🏿 “मैं अभी सीखने के मार्ग पर हूँ। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि मुझे अपनी बहन या बेटी के समान समझकर मेरा हौसला बढ़ाएँ और मेरी इस ब्लॉग यात्रा में अपना स्नेह व समर्थन बनाए रखें। आपके समर्थन से मुझे आगे भी सीखने का अवसर मिलता रहेगा।”
🙏🏿“माँ सरस्वती की कृपा से यह लेखन यात्रा निरंतर चलती रहे — यही मेरी प्रार्थना है।”
🙏 राधे राधे 🌸
Read this article in english - click here
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें